शहर की सफाई रखने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी: कलेक्टर
बलौदाबाजार| खेल स्टेडियम में इंडोर गेम्स के अंतर्गत खेल कक्ष के सामग्री एवं जिम का निरीक्षण करने शुक्रवार को कलेक्टर जेपी पाठक पहुंचे। उन्होंने खेल प्रेमियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदा बाजार तीर्थराज अग्रवाल ने खेल स्टेडियम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। रामसागर तालाब सौन्दर्यीकरण एवं अन्य कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तालाब के आसपास नियमित साफ-सफाई रखने, सुलभ शौचालय का उपयोग करने के लिये आमजनों को जागरूक करने निर्देश दिये। रामसागर तालाब के पश्चात गांधी चौक होते हुए बेसिक स्कूल, अंबेडकर चैक, लवन मार्ग, गौरवपथ का निरीक्षण कर सीएमओ को स्वच्छता अभियान के तहत नियमित साफ-सफाई कराने, निर्माणाधीन मकानों की मार्ग में रखे सामग्रियों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।