पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब दुकान में खपाए जा रहे नकली नोट, सौ सौ के 60 जब्त

शराब दुकान में खपाए जा रहे नकली नोट, सौ-सौ के 60 जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा बाजार| नगर के रिसदा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में बुधवार रात नकली नोट खपा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने नकली नोट दूसरे व्यक्ति से मिलने की बात कही।

इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक नकली नोट लाने तथा खपाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों के पास से पुलिस ने सौ-सौ के कुल 60 छह हजार रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों ने बताया कि सौ रुपए के एक असली नोट के बदले तीन नकली नोट यानि तीन सौ रुपए मिलते हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उपजेल भेज दिया गया है। एसपी आरएन दास ने गुरुवार को बताया कि बीते कई दिनों से जिले में नकली नोट खपाने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रिसदा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर कोई व्यक्ति नकली नोट खपाने की फिराक में है। टीआई राम अवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम को वहां भेजा गया। गवाहों को लेकर पुलिस टीम ने शराब दुकान के पास पूछताछ की तो पनगांव निवासी सोमनाथ यादव (26) से तलाशी में सौ रुपए के चार नकली नोट मिले। युवक ने नकली नोट खोरसी नाला पनगांव निवासी प्रेम नवरंगे से मिलने की बात बताई।

खबरें और भी हैं...