- Hindi News
- National
- बिल्हा स्टेशन में दो आरोपी गिरफ्तार किशोरियों का अपहरण कर ले जा रहे थे रायपुर
बिल्हा स्टेशन में दो आरोपी गिरफ्तार किशोरियों का अपहरण कर ले जा रहे थे रायपुर
ग्राम बसहा की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर रायपुर जाने के लिए बिल्हा रेलवे स्टेशन पहुंचे दो युवकों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलौदा थाना प्रभारी देवांश राठौर ने बताया कि दो दिन पहले 11 अप्रैल को बलौदा थाना में आकर ग्राम बसहा के दो लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटियां 9 अप्रैल को शाम साढ़े 6 बजे से लापता है।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और पतासाजी शुरू की। इस दौरान बिल्हा थाने में अपहृत नाबालिग और आरोपियों के होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी कापन निवासी किरण कुमार पिता मनहरण कुर्रे और विजय कुमार पिता समेलाल मोहल के पास से किशोरियों को बरामद किया। पुलिस ने नाबालिगों का बयान दर्ज किया और मामले में धारा 366, 376, 4-6 पाॅक्सो एक्ट और जोड़ते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पिताओं ने थाने में बेटियों के लापता होने की शिकायत की थी