पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाली देने से मना करने पर युवक ने उपसरपंच पर लाठी से किया हमला

गाली देने से मना करने पर युवक ने उपसरपंच पर लाठी से किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा | घर के सामने खड़े होकर वृद्ध एवं उसके परिवार को गाली देने से मना करने पर युवक ने वृद्ध पर लाठी से हमला कर दिया। वृद्ध के जबड़े व हाथ में गंभीर चोटें आई। घटना ग्राम पंचायत बेलटुकरी के आश्रित ग्राम मधईपुर की है। बेलटुकरी का उपसरपंच देवचरण से शुक्रवार की शाम 7 बजे मधईपुर का युवक कार्तिक राम उसके घर के सामने खड़े होकर देवचरण व उसके परिवार को गालियां दे रहा था। देवचरण ने उसे गाली देने से मना किया। इससे गुस्से में आकर कार्तिकराम ने अपने साथ लाए बांस के डंडे से देवचरण पर हमला कर दिया, जिससे देवचरण के जबड़े, बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।





हाथ की एक उंगली टूट गई। पुलिस ने आरोपी कार्तिकराम के खिलाफ 323, 506, 294 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

.............

खबरें और भी हैं...