अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलौदा ईकाई द्वारा नगर में पूरक परीक्षा केन्द्र की मांग को लेकर पिछले साल 19 सितंबर को बिलासपुर विश्वविद्यालय में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है । केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
इस वर्ष परीक्षा परिणाम आने के पूर्व ही अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक नीलेश गुप्ता के नेतृत्व में बिलासपुर विश्वविद्यालय का घेराव किया तथा कुलपति की अनुपस्थिति मे परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए बलौदा में पूरक परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। बलौदा नगर में बिलासपुर विश्वविद्यालय से संबंधित पांच महाविद्यालय हैं एवं अकलतरा में सिर्फ एक महाविद्यालय है। शेष पेज 16
फिर भी बलौदा के छात्रों को अकलतरा जाकर पूरक परीक्षा का फार्म भरना पड़ता है एवं परीक्षा दिलाना पड़ता है। अकलतरा में शासकीय महाविद्यालय बस स्टैंड से 2 किमी दूर है जिससे बलौदा के छात्रों को परेशानी होती है। बलौदा में पूरक परीक्षा केंद्र बनाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर आलिंद तिवारी, बलौदा नगर मंत्री रवि अंचल, हिमालय कर्ष, राहुल सिंह, योगेन्द्र आदित्य, रौनक केशरी, गिरजाशंकर, आकाश समेत अभाविप कार्यकर्ता शामिल थे।
ज्ञापन देते अभाविप के पदाधिकारी