पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जनपद सीईओ के कमरे में लगा महात्मा गांधी का फोटो अब पड़ा है कचरे में

जनपद सीईओ के कमरे में लगा महात्मा गांधी का फोटो अब पड़ा है कचरे में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा | बलौदा जनपद कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फोटो कचरा के ढेर में फेंक दिया गया है। यह फोटो कुछ दिनों पहले तक सीईओ के आफिस में लगा था, लेकिन जब से सीईओ का कमरा सौंदर्यीकरण हुआ है तब से महात्मा गांधी इस कक्ष के लायक नहीं रह गए। उन्हें जनपद कार्यालय के उस हाल के पीछे कमरे में कचरे के ढेर में फेंक दिया गया है। हर आने जाने वालों की नजर महात्मा गांधी के फोटो पर पड़ रही है लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। इसी कक्ष में जनपद की ढेरो महत्वपूर्ण फाइल व कबाड़ कचरे की तरह फैला पड़ा है, लेकिन स्वच्छ भारत का ढिंढोरा पीटने वाले का खुद के कार्यालय पर कभी नजर नहीं पड़ती।

खबरें और भी हैं...