पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंडरा व बेलटुकरी मार्ग बनाने के लिए तोड़ेंगे 200 घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से नैला पहरिया मुख्य मार्ग से कंडरा बेलटुकरी मार्ग तक सड़क का निर्माण होना है। डीएफएफ फंड से बनने वाले इस सड़क पर अब निर्माण शुरू होने से कंडरा और बेलटुकरी के लोगों पर अपना घर टूटने का खतरा मंडरा रहा है। ग्राम कंडरा पहुंचे विधायक चुन्नीलाल साहू को ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराया।

दरअसल सांसद कमला देवी पाटले की अनुशंसा पर नैला पहरिया मुख्य मार्ग से कंडरा बेलटुकरी मार्ग की मंजूरी मिली है। सड़क निर्माण में कंडरा और बेलटुकरी के लगभग 150 से 200 मकान आ रहे हैं। ऐसे रहने वाले परिवार ज्यादातर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से है जिसके पास और कहीं जमीन नहीं है। बरसों से वहां घर बनाकर गुजर-बसर कर रहे थे। निर्माण प्रारंभ होने से अब मकानों को तोड़ा जा रहा है। विडंबना यह है कि रहवासियों को मालिकाना हक या पट्टा आज पर्यन्त तक नहीं मिला है। ऐसे में सरकार मुआवजा भी ग्रामीणों को देना नहीं चाह रही। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक चुन्नीलाल साहू ने मौके से ही जांजगीर एसडीएम अजय उरांव से फोन पर चर्चा की और मामले से अवगत कराया। साथ ही बस्ती से बाहर से मार्ग निर्माण कर गरीबों के मकानों को उजड़ने से बचाने का निवेदन भी किया जिस पर एसडीएम द्वारा गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने का आश्वासन दिया। विधायक ने बिना मुआवजा के सड़क निर्माण की स्थिति में उग्र विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही।

सड़क निर्माण से प्रभावित होने वालों की शिकायत सुनते विधायक साहू।

सांसद ने नहीं सुनी फरियाद

कंडरा पहुंचे विधायक साहू को ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनाने के लिए सरकार के पास और भी विकल्प है। बस्ती से बाहर खेत से भी यह रास्ता बनाया जा सकता है लेकिन इसके लिए खेत का मुआवजा सरकार को देना होगा। सरकार बिना मुआवजा दिए काम करना चाह रही है। अपनी समस्या देकर वे सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले के पास भी गए थे लेकिन उन्होंने फरियाद सुनने से ही इंकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...