कैंडल मार्च िनकाल दोिषयों को सजा की मांग
बलौदा बाजार| महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार भाटापारा के अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष यदु ने कहा बलात्कार की घटना को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल रही है। कांग्रेसियों ने विगत दिनों जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुए अनाचार की घटना तथा उन्नाव में अनाचार की घटना का विरोध किया।