आज राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुनेंगी समस्याएं
आज राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुनेंगी समस्याएं
बलौदाबाजार| बुधवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय राज्य मंत्री दर्जा, सदस्य खिलेश्वरी किरण एवं ममता साहू द्वारा जिले से प्राप्त महिला प्रकरणों संबंधी आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इसमें संयुक्त जिला कार्यालय के प्रगति कक्ष में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। सुनवाई के दौरान नए प्रकरणों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।