सूने घर में चोरों ने खाया अचार, उड़ाए 80 हजार
बलौदा बाजार| बलौदा बाजार के कमल कॉलोनी निवासी हेमंत मिरी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। इसमें लगभग 80 हजार के सोने के गहने पार कर दिए।
इस दौरान घर का अपने गांव गए हेमंत मिरी और उनकी प|ी योगेश्वरी जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा और कपड़े अस्त व्यस्त पड़ा देख थाने में रिपोर्ट करवाने पहुंचे।
चोर इतनी फुरसत में था कि वो घर में रखे सभी सामानों को बारी-बारी से चेक करते रहे। साथ ही वहां रखे आम के आचार को भी खाया।
इस दौरान हेमंत मिरी ने बताया कि वो तथा उनकी प|ी दोनों शिक्षक हैं। गर्मियों की छुट्टी होने के चलते वो दोनों 14 तारीख की सुबह से ही बलौदा बाजार से 15 किमी दूर अपने गृह ग्राम खर्चा डमरू गए थे। जब 16 तारीख की शाम 5 बजे बलौदा पहुंचे तो उन्होंने अपने घर का दरवाजे का लॉक गायब देखा और सिटकनी मुढा हुआ देखा तो वो तुरंत अंदर गए जहां उनकी अलमारी खुली थी और सारे समान बिखरे पड़े थे और सोने का नेकलेस और कान का टाप्स जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये के है गायब थे। वहीं कपड़ों के बीच में पायल मिली जिसे शायद चोर नहीं देख पाए होंगे।
चावल के डिब्बों को भी खंखोला की देखकर लगता है कि चोर जान पहचान का है या तो उसको अच्छे से जानकारी थी कि लोग घर में नहीं हैं। लंबे समय के लिए बाहर गए हैं।
घर में लगे बोर को चालू कर उसमें पानी तक पीया क्योंकि वह गिलास भी बिखरा पड़ा था, जिसकी जानकारी योगेश्वरी ने दी। ज्ञात हो कि बीते साल भर से बलौदा बाजार के चोरो ने चोरी के मामलों में सतक पार कर चुके है हेर जगह बेखौफ होकर चोरी करते आ रहे हैं।