कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन आज
लवन| परगिया कुर्मी क्षत्रिय समाज लवनराज का वार्षिक अधिवेशन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 मई को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम कोलिहा में किया जाएगा। जिसमें लवन परिक्षेत्र के 28 गांव के लोग सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल होंगे। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी हरिकिशन वर्मा ने दी है। अधिवेशन को सफल बनाने समाज के संरक्षक रघुराम वर्मा, अध्यक्ष गिरीवर वर्मा, उपाध्यक्ष देव प्रसाद वर्मा, सचिव नरेंद्र वर्मा, सह सचिव महेश वर्मा,ऑडिटर मनहरण वर्मा, ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।