राहुल गांधी के रोड शो में जाने को लेकर की चर्चा
बलौदाबाजार| शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 17, 18 मई के छत्तीसगढ़ प्रवास एवं शक्ति एप के विषय में बैठक की गई। राहुल गांधी के पंचायती राज सम्मेलन में कांग्रेसजनों की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। दुर्ग से लेकर रायपुर एयरपोर्ट तक उनके रोड-शो को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विधायक जनकराम वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यदु, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला उपस्थित थे।