राहुल गांधी के स्वागत में जाएंगे युवा
सुहेला| बलौदाबाजार विधायक जनकराम वर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यदु ने 17 व 18 मई को राहुल गांधी के रायपुर आगमन, इंडोर स्टेडियम में राजीव गांधी पंचायती राज कार्यक्रम व दुर्ग से रायपुर तक होने वाले बाइक रैली आदि के संबंध में सुहेला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक ली। नेताद्वय ने राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष से शक्ति एप के माध्यम से सीधे जुड़ने व अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, बूथ व वार्ड लेबल के कार्यों मे प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने किसानों को अव्यवस्थित सूखा राहत व बीमा राशि देने, ऋण माफी नहीं करने व डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए राज्य सरकार की तीखी आलोचना करते हुए तत्संबंध मे शीघ्र ही ज्ञापन सौंपने की बात कही। बैठक में जिला कांग्रेस के महामंत्री डॉक्टर अयाज अहमद फारूकी, रामखिलावन शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष चंद्राकर, हरीश वर्मा, मनसुख जायसवाल, कमलेश जायसवाल, भानु प्रताप वर्मा, भुनेश्वर वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।