पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूढ़ेला में रोजगार गारंटी के तहत तालाब गहरीकरण

सूढ़ेला में रोजगार गारंटी के तहत तालाब गहरीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |बलौदाबाजार / लवन

समीपस्थ ग्राम पंचायत सुढ़ेला में इन दिनों रोजगार गारंटी योजना के तहत रामसागर तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा है। तालाब गहरीकरण शुरू होने से रामसागर तालाब में जल संग्रहण किया जा सकेगा। यहां के राम सागर तालाब में मनरेगा योजना के तहत 9 लाख 42 हजार रुपये की लागत से तालाब गहरीकरण किया जा रहा है। जिसमें गांव के 762 मजदूरों को काम मिला है। इस तालाब की गहराई काफी कम थी।

गहराई कम होने की वजह से तालाब जल्दी सूख जाता था। अब तालाब गहरीकरण कार्य होने से ग्रामीण इस साल बारिश में अधिक मात्रा में तालाब में जल संग्रहण की बात बता रहे हैं। इस तालाब की लम्बे समय से खुदाई नहीं होने के कारण काफी घास व अन्य खरपतवार उग गए थे। लेकिन अब शासन द्वारा तालाब गहरीकरण होने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

गांव के सरपंच उषा, देवप्रसाद वर्मा, दुर्गा प्रसाद बंजारे, सुदामा साहू, केशव वर्मा, भगवती प्रसाद, मिथुन सेन, दुकलहा ध्रुव ने बताया कि बढ़ती आबादी के साथ गांव में निस्तारी की समस्या भी गहराने लगी है।

सरपंच उषा, देवप्रसाद वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल 2018 से केंद्र सरकार ने मजदूरी की दर को 2 रुपया बढ़ाया है। पहले 172 रुपये की दर से मजदूरों को मजदूरी दी जाती थी। अब बढ़ी दर में 174 रुपए के हिसाब से मजदूरी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...