सड़क निर्माण में देरी, बाइक रैली निकाल िकया विरोध
बलौदाबाजार| शिवसैनिकों ने लगातार पांच वर्षों से नेवारी फुलवारी से गाडाभांठा मार्ग निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। जिला कलेक्टर को बाइक रैली साइकिल रैली, धरना प्रदर्शन, अामरण अनशन के माध्यम से तेरह बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है। रोड का काम अभी तक चालू नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बजट में पास हो चुका है, लेकिन शासन प्रशासन कि लापरवाही के कारण रोड का निर्माण चालू नहीं हो पाया है। जिसके कारण ग्रामवासी खराब रास्ते पर चलने मजबूर हैं। शिवसैनिकों ने शिवसेना जिला प्रमुख एवं विस क्षेत्र प्रमुख प्रत्याशी संतोष यदु, जिला उपाध्यक्ष मनहरण साहु के नेतृ्त्व में जिला कलेक्टर बलौदाबाजार को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 31 मई तक सड़क का निर्माण चालू नहीं किए जाने पर ग्रामीण एवं शिवसैनिक मजबूरी में समस्याओं को देखते हुए चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष ओमकार वर्मा, युवासेना जिला सचिव पेखन यदु, प्रत्याशी संतोष यदु, जिला उपाध्यक्ष मनहरण साहु, सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर वर्मा, भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष भीखम यदु, ब्लाक उपाध्यक्ष इंद्रजीत साहु, मीडिया प्रभारी सरजु प्रसाद साहु, रावन शक्ति केन्द्र प्रमुख बसंत वर्मा, सुहेला प्रमुख हेमन्त साहु, चुचरूंगपुर प्रमुख मनोज यदु, किसान नेता ईतवारी साहु, प्रदीप निर्मलकर एवं शिवसैनिक उपस्थित थे।
बलौदाबाजार. शिवसैनिकों ने बाइक रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।