महिला आयोग की अध्यक्ष कल करेंगी सुनवाई
बलौदाबाजार| राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, सदस्य खिलेश्वरी किरण एवं ममता साहू द्वारा जिले से प्राप्त महिला प्रकरणों संबंधी आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई 17 मई को संयुक्त जिला कार्यालय के प्रगति कक्ष में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक की जाएगी।
वायु सेना भर्ती रैली रायगढ़ में 19 मई को
बलौदाबाजार| रायगढ़ में वायु सेना भर्ती रैली में जिले के युवा 19 मई सुबह 4 बजे शामिल होंगे। रैली में 12वीं में 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित उत्तीर्ण होना, न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी होना अनिवार्य है।
ऑपरेटर व एजेंट चयन के लिए दावा-आपत्ति 26 तक
बलौदाबाजार| जिलास्तर पर 5 लोक सेवा केंद्र ऑपरेटर, एजेंट के चयन के लिए आवेदन मिले थे। चयन समिति द्वारा जांच एवं परीक्षण के बाद चयन सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की है। सूची जिला की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। चयन सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 26 मई तक कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक मांगी गई है। दावा-आपत्ति कलेक्टोरेट में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।