पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडवेंचर और आपदा प्रबंधन के गुर सीखने स्काउट गाइड मनाली रवाना

एडवेंचर और आपदा प्रबंधन के गुर सीखने स्काउट-गाइड मनाली रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरसीवां| कुल्लू मनाली (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेने 50 सदस्यीय स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर की टीम रवाना हुई। यह आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग एवं भारत स्काउट्स-गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से रखा गया है।

राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने के लिए बलौदाबाजार जिले से 4 प्रतिभागियों का चयन किया जाना था। इनमें से शा. उमावि सरसींवा के स्काउट साहिल रंजन, घरजरा स्कूल के गाइड वंदना मानिकपुरी, डमरु स्कूल के नारायण साहू तथा जिला प्रभारी के रूप में नीतू पटेल का चयन हुआ है। शिविर में प्रतिभागियों को पर्वतारोहण के साथ एडवेंचर एवं आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। जिला शिक्षाधिकारी जीआर चंद्राकर, बीईओ बिलाईगढ़ जेआर डहरिया, एबीओ डीपी सोनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकरलाल साहू, डीओसी बीडी राउत आदि ने स्काउट्स-गाइड्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...