पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप कार्यकर्ताओं का मितानिनों को समर्थन

आप कार्यकर्ताओं का मितानिनों को समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा| स्वास्थ्य मितानिन संघ के तिल्दा ब्लॉक की हड़ताल के छटवें दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल डीडी चौक पहुंच कर मितानिन संघ की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर आप के विधानसभा बलौदाबाजार प्रमुख कमल महान ने कहा कि सरकार के पास दारू दुकानें चलाने के लिए पैसे हैं, किंतु मितानिनों की मांग पूरी करने के लिये पैसे नहीं हैं। यह सब नीयत का खेल है।दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल ने सरकार बनायी तथा जनता से जो वादे किये थे, उसे पूरा कर रहे हैं। प्रदर्शन में आप के भरतसिंह चौहान,तिजराम टंडन,संतोष निर्मलकर,भागीरथी जायसवाल, अशोक वर्मा,मितानिन संघ की ब्लॉक समन्वयक ईश्वरी कश्यप, मीना चौहान,कविता वर्मा,रेखा वर्मा,कला साहू,जानकी वर्मा, श्यामा धीवर, बिमला वर्मा, सविता जांगड़े, नंदनी नायक, उमा वर्मा, पुष्पा नायक, शारदा निर्मलकर, शांता यादव, कुमारी वर्मा सहित 100 से अधिक मितानिनें शामिल हुईं।

खबरें और भी हैं...