पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समूहों ने की रेडी टू ईट से दोबारा जोड़ने की मांग

समूहों ने की रेडी टू ईट से दोबारा जोड़ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला| सिमगा ब्लाॅक की महिला समूहों ने बलौदाबाजार के जनदर्शन में जाकर अपने को पुनः रेडी टू ईट निर्माण से जोड़ने के लिए आवेदन व ज्ञापन सौंपा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर महज आठ नौ माह तक ही सबला योजनांतर्गत रेडी टू ईट निर्माण कर पाईं थीं।

जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीशनल कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी को महिलाओं ने व्यथा सुनाते हुए कहा कि तीन साल के एग्रीमेंट के बावजूद महज साल भर के भीतर शासन द्वारा बिजली कलेक्शन, मकान किराया आदि खर्चों के कारण कर्ज में डूूब गई हैं। इसके बाद महिलाओं ने महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी विपिन जैन से भी बेमेतरा जिला की तर्ज पर पूरक पोषण आहर निर्माण में सहभागी बनाने का निवेदन किया। मंडावी ने कलेक्टर जेपी से चर्चा के बाद उचित निधि लेने का आश्वासन दिया। जन दर्शन में गायत्री बहिनी समूह की सरोज साहू, विधि समूह की ममता एवं श्यामा वर्मा जय मौली समूह मनोदय की किरण, यशोदा वर्मा, जय महामाया दस्पुरा की वर्षा वर्मा एकता समूह चैरे मां की राधा चेलक, ज्योति समूह पौंसरी की सरोजनी, नंदिनी आदि महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...