पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलती ट्रक से सीमेंट चुराने वाले गिरफ्तार

चलती ट्रक से सीमेंट चुराने वाले गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार| सोमवार को निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विभिन्न ट्रक से सीमेंट चोरी कर पार करने वाले चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्रार्थी शीतल कुमार धृतलहरे पिता लालजी निवासी ग्राम खैदा थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार ने शिकायत की थी कि रविवार को लगभग 9 बजे रात में ट्रक में लाफार्ज सीमेंट प्लांट सोनाडीह से सीमेंट भरकर रायगढ़ जा रहा था। ग्राम खैदा के पास खाना खाने के लिए रुका था तभी पीछे से आ रहा ट्रक ड्राइवर ने प्रार्थी को बताया कि आपके ट्रक में भरी सीमेंट को देखो मुड़ियाडीह के पास रोड में कुछ चोर सीमेंट बोरी को ले जा रहे हैं। प्रार्थी मुड़ीयाडीह में जाकर देखा तो 4 चोर कौशल कुमार ध्रुव पिता रामगुलाम, संतोष कुमार सेन पिता रामेश्वर, महेंद्र कुमार मानिकपुरी पिता सुरेश कुमार सहित एक नाबालिग सभी निवासी ग्राम मुड़ियाडीह सीमेंट की बोरी को चलते हुए ट्रक में चढ़कर सीमेंट की बोरी को फेंक कर उसे मोटरसाइकिल में लाकर दुकान के पास 10 सीमेंट बोरी को जमा कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल जाकर चलते ट्रक में सीमेंट बोरी को चुराने वाले गिरोह को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी कौशल कुमार तथा संतोष सेन से घटना में उपयोग की मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। न्यायालय से तीन चोर को उप जेल भेजा एवं नाबालिग को माना कैंप बाल संप्रेक्षण गृह में पहुंचाया गया। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि उदल साहू, आरक्षक सत्यनारायण पैकरा, टीकाराम साहू का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...