रायपुर में आरटीआई एक्ट की कार्यशाला आज
बलौदाबाजार| सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यशाला 16 मई को सुबह 11 बजे रेडक्रास भवन कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में होगी। कलेक्टर जेपी पाठक ने बताया कि प्रथम अपीलीय अधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होंगे।