पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वागत... उच्च शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को देंगे मदद

स्वागत... उच्च शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को देंगे मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुनी| चुनाव जितने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ. रामकुमार सिरमौर, महिला केंद्रीय अध्यक्ष सरिता वर्मा, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी ग्राम रवान स्थित अम्बुजा सीमेंट पहुंचे। जहां आतिशबाजी के साथ कुर्मी भवन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ. सिरमौर ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अति महत्वपूर्ण है, उन आर्थिक स्थिति कमजोर गरीब बच्चों को आईएएस, आईपीएस जैसी उच्च शिक्षा के लिए समाज से सहयोग दिया जाएगा। टीआर बघेल ने शॉल एवं श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं खेलन वर्मा, प्रेमलाल, राधेश्याम, लक्ष्मीकांत, घनश्याम, सेवकराम, बिसौहा, प्रभुराम, सहदेव, रोहित, मालिकराम, रामेश्वरी वर्मा तथा सभी स्वजाति भाइयों ने भी स्वागत किया। मंच संचालन बलौदाबाजार राज प्रधान नरेन्द्र कश्यप ने किया।

खबरें और भी हैं...