पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोकड़ी रिसदा रोड पर मंदिर से टकराने से हुई मौत

कोकड़ी-रिसदा रोड पर मंदिर से टकराने से हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोकड़ी-रिसदा रोड पर मंदिर से टकराने से हुई मौत

बलौदा बाजार| ग्राम पंचायत रिसदा निवासी 65 वर्षीय अशोक वर्मा पिता लखन लाल वर्मा की बाइक कोकड़ी रिसदा मुख्य मार्ग पर बग दाईं मंदिर की दीवार से टकरा गई, हादसे में उसकी मौत हो गई। अशोक किसी काम से बलौदा गया हुआ था। 12 तारीख की दरमियानी रात करीब 8:30 बजे वह बाइक से अपने घर रिसड़ा लौट रहे थे तभी मोड़ पर वाहन तेज गति में होने के कारण नहीं सम्हाल पाया और मंदिर की दीवार से जा टकराया जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई, युवक की मौत

पलारी| पुलिस चौकी गिधपुरी के ग्राम तेलासी मोड़ पर गुरुवार की रात 8 बजे गिधपुरी से पत्थर भर कर जा रहा ट्रैक्टर खराब हो गया। रास्ते में ही गाड़ी को खड़ा कर चालक सोहन पटेल (27) सुधार रहा था, तभी ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एएसआई डी जंघेल ने केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल

पलारी| ग्राम परसवानी निवासी 17 साल की नाबालिग पांच अप्रैल की रात बाथरूम करने अपने बाड़ी में गई तभी गांव का युवक आरोपी रामप्रसाद पिता अंजोर दास टंडन 21 साल दीवार से कूदकर बाड़ी में आ गया, अकेली बाथरूम करने गई नाबालिग को जबर्दस्ती पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया था। परिजनों ने इसकी तत्काल रिपोर्ट दर्ज पलारी थाने में कराई। आरोपी की तलाश की जा रही थी तभी शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पलारी के नेतराम पटेल, समीर शुक्ला की टीम द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...