पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेत से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर कंडक्टर गंभीर, रेफर

रेत से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर-कंडक्टर गंभीर, रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवन| यहां से 5 किमी दूर महानदी के रेत खदान से ट्रक और डंपर से रेत भरकर बलौदा बाजार, भाटापारा और मुंगेली तक रोज सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। शुक्रवार की सुबह 5 बजे तिगड्डा मुख्य मार्ग पर 10 पहिया डंपर सीजी 07 सी 9457 रेत भरकर बलौदा बाजार जा रही थी। इस दौरान सामने का टायर फटने से पलट गया। दुर्घटना में ड्राइवर-कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 वाहन बुलवाकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण बलौदाबाजार रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि गाड़ी पलटने व चालक-परिचालक के घायल होने की कोई सूचना चौकी में नहीं है।

खबरें और भी हैं...