पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनबरसा जंगल बना नेचर सफारी डियर पार्क भी विकसित हो रहा है

सोनबरसा जंगल बना नेचर सफारी डियर पार्क भी विकसित हो रहा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा बाजार/लटुवा| जिला मुख्यालय से महज 3 किमी दूर ग्राम पंचायत लटुवा स्थित सोनबरसा रिजर्व फॉरेस्ट को नेचर सफारी के रूप में विकसित किया गया है। डियर पार्क का काम चल रहा है। जंगल सफारी में 3-4 महीने में ही लोगों को जिप्सी से भ्रमण करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक जिप्सी खरीदी जा चुकी है और दूसरी आने वाली है। अभी लोग साइकिलिंग से ही इसका आनंद उठा रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन के साथ ही पिकनिक मनाने की अच्छी जगह लोगों के लिए बनाई गई है।

डीएफओ विश्वेश कुमार और रेंजर राकेश कुमार चौबे ने सोनबरसा के जंगल को नेचर सफारी के रूप में विकसित किया है। इसके चलते आज जिले को एक अलग पहचान मिली है। अफसरों ने बताया कि चारों तरफ से सीमेंट प्लांट से घिरा होने के चलते जिले के लोगों, प्लांट कर्मचारियों और वन्य जीव प्रेमियों को दिनभर की भागदौड़ और थकान के चलते सुस्ताने या फिर पिकनिक मनाने के लिए कोई ढंग की जगह नहीं थी। इस कारण वनविभाग ने लोगों को शहर के पास ही प्रकृति सौंदर्य व सुकून के माहौल के लिए सुविधा उपलब्ध कराई है, जहां वे छुट्टी या फिर परिवार सहित पिकनिक मना सके।

ये जानवर जंगल में मौजूद : जंगल में इस समय करीब 125-130 हिरण, 200 खरगोश, 285-300 के करीब जंगली सुअर, 80-85 अजगर, 10-12 भेड़िया, 8-9 जैकाल, मोनिटर लिजेर्ट, नेवला और 6-7 दुर्लभ प्रजाति की जंगली बिल्लियां हैं। तालाबों के पास बर्ड फारेस्ट कंजर्वेशन के तहत पक्षियों के बैठने की व्यवस्था है। जहां उनके लिए भरपूर भोजन की व्यवस्था की गई है।

जंगल सफारी देखने खरीदी गई जिप्सी पिकनिक के साथ साइकिलिंग भी

बलाैदाबाजार/लटुवा. सोनबरसा जंगल में बना कैफे और पार्क।

890 हेक्टेयर में फैला जंगल

890 हेक्टेयर में फैले सोनबरसा जंगल को जंगल सफारी विकसित करने का काम पूरा हो चुका है। पूरे जंगल को बाउंड्रीवॉल से घेरने की तैयारी चल रही है। हालांकि जंगल चारों तरफ से मजबूत जालियों से घिरा हुआ है।

पार्किंग समेत प्रवेश शुल्क सिर्फ 10 रुपए

गेट एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 10 रुपए रखा गया है, जिसमे पार्किंग शुल्क भी शामिल है। पिकनिक मनाने के लिए लोग रिवार के साथ खाने-पीने का सामान भी ले जा सकते हैं या फिर वहां बने कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। पर्यटकों के रुकने के लिए रेस्ट हाउस और एक घर भी बनाया गया है, जहां कम चार्जेज देकर 24 घंटे के लिए बुक कराया जा सकता है।

डियर पार्क का निर्माण किया जा रहा।

खबरें और भी हैं...