कन्नौजे समाज के वार्षिक अधिवेशन में एक जोड़े की कराई गई शादी
बलौदा बाजार| सिटी कोतवाली थाना के सामने छत्तीसगढ़ कन्नौजे समाज का वार्षिक अधिवेशन 14 अप्रैल को पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। संरक्षक बीआर कन्नौजे और अध्यक्ष ने सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। बैठक में सामाजिक प्रकरणों को निपटाया गया और एक जोड़े का विवाह करवाया गया। कार्यक्रम में विक्रम पटेल, सुरेंद्र टिकरिहा, उमेश बाजपेई, सुनीता वर्मा, मिथिला कन्नौजे, तिलक कन्नौजे, लखन लाल कन्नौजे, बैसाखू कन्नौजे, ताराचंद कन्नौजे, मोतीराम कन्नौजे, सुरेश कन्नौजे, प्रेम कन्नौजे, ईश्वर विद्या सागर, झड़ी राम, भुवन लाल कन्नौजे, नंद कुमार कन्नौजे, रामखिलावन कन्नौजे सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।