बलौदाबाजार| बालसमुंद पलारी परिक्षेत्र में झिरिया यादव समाज की बैठक हुई, जिसमें 20 मई को रायपुर में आयोजित आमसभा में जाने के लिए समाज प्रमुखों ने आह्वान किया। साथ में शिक्षा, रोजगार और आदर्श विवाह पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश संरक्षक सुकालू राम यदु, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पलारी अध्यक्ष नंदकुमार, बलौदाबाजार परिक्षेत्र अध्यक्ष जागेश्वर यादव सहित पार प्रमुख समाज के लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने दी है।