घर में घुसकर मारपीट, दो घायल, जोधपुर रेफर
बालोतरा | शहर के भगतसिंह सभा स्थल के समीप रहवासीय घर मे घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया। मारपीट में घायल दो लोगों को राजकीय नाहटा चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर किया गया। गुरुवार रात करीब 10.15 भगतसिंह सभा स्थल पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने रहवासीय मकान में घुसकर लाठी से परिवार सदस्यों के साथ मारपीट की। इससे वीराराम(50) पुत्र गेबर , उसका पुत्र भूराराम (20) घायल हो गए। दोनों के सिर व हाथों में चोटें आयी। उनको राजकीय नाहटा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक भंवरसिंह, सजना बेनीवाल मय जाप्ता पहुंचा।