भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)
आकड़ली बक्सीराम ग्राम पंचायत के अंतर्गत जोगियों की ढाणी आंगनबाड़ी पाठशाला पर गुरुवार को गोद भराई व अन्नप्रासन्न कार्यक्रम हुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी शेरू खान ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया का निर्वाह करते हुए साफ सफाई का हमेशा ध्यान रखना होगा तथा गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार का सेवन करने पर बल देते हुए बच्चों की शारीरिक जांच काे प्रमुख बताया। आरटीआई कार्यकर्ता राणीदान रावल ने करीब 100 गरीब बच्चों को वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में रूपीदेवी, मधुदेवी, लक्ष्मीदेवी, रेखादेवी, विदामीदेवी की गोद भराई रस्म अदा की तथा पांच अन्नप्रासन्न के साथ एएनएम सूरज ने टीकाकरण सेवाएं प्रदान कर रोगमुक्त जीवन जीने की सीख दी। कार्यकर्ता निरमा कंवर तथा सहायिका राजल कंवर ने धात्री महिलाओं को बच्चों के पालन पोषण संबंधित जानकारी दी। गोदभराई रस्म अदायगी पर महिलाओं ने संगीत मंडली बनाकर हालरिया तथा शुभ गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक डॉ. आशुतोष दाधीच ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राजश्री योजना, सफाई व परिवार कल्याण योजना, स्वास्थ्य पोषण शिक्षा सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आशा सहयोगिनी भंवरीदेवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निरमा कंवर, सहायिका राजल कंवर, आशा सहयोगिनी भंवरीदेवी, एएनएम सूरज तथा रूपनाथ राठौड़ सहित महिलाएं माैजूद थी।