पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रद्धापूर्वक मनाया चतुर्थ बरसी महोत्सव

श्रद्धापूर्वक मनाया चतुर्थ बरसी महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा (आंचलिक) | निकटवर्ती बिठूजा में गुरुवार को महंत जवाहरवन महाराज की चतुर्थ बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बरसी महोत्सव में होटलु महंत ख्याल गिरी महाराज व बिठूजा मठ के गादीपति डूंगरवन महाराज के सानिध्य में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व संध्या पर जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक नरेश माली, केसरगिरी, गोविंदगिरी, घेवरराम माली ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। गुरुवार को हवन, ध्वजारोहण, महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगलसिंह देवड़ा, जसराज माली बिठूजा, कानसिंह भायल, दयाराम प्रजापत, राणाराम देवासी, करनाराम सुथार, बाबू दर्जी, गोविंद प्रजापत सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...