बाबा दूज पर लगा मेला, भक्तों ने किए दर्शन
बालोतरा (आंचलिक) | बाबा रामदेव की विश्राम स्थली के रूप मेंं विख्यात बिठूजाधाम स्थित रामसापीर मंदिर पर बाबा दूज के मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। सूर्य की प्रथम किरण के साथ ही रामदेवजी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजारी द्वारा पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र, आभूषण पहनाकर गुलाब व चमेली के सुगंधित फूलों से श्रृंगार किया गया। ब्रह्ममुहूर्त में एक सौ एक दीप प्रज्जवलित कर भक्तों ने महाआरती की।