राजपुरोहित समाज के राजपुरोहित युवा क्रांति के बैनर तले समाज के युवाओं का महासम्मेलन 21 व 22 मई को बालोतरा में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 20 हजार युवा एकत्रित होंगे। राजस्थान के प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी से राजपुरोहित समाज के युवा भाग लेंगे। जिसमें सामाजिक एकता, सामजिक मुद्दों पर सामजिक कार्यों पर चिंतन और मंथन किया जाएगा। राजपुरोहित युवा क्रांति के दानसिंह राजपुरोहित फोगेरा ने बताया कि राजपुरोहित समाज के इतिहास में पहली बार राजपुरोहित समाज के युवाओं का प्रथम बार महासम्मेलन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहित युवा क्रांति टीम के समस्त कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह राजपुरोहित धांगड़वास, रमेश राजपुरोहित सांचोर, गणपत राजपुरोहित, हेमन्त राजपुरोहित मनपसंद ग्रुप, बबलू सिंह, जालम सिंह बालेरा, श्रवण सिंह लखा, शंकर सिंह बालासर, सुखदेव सिंह रड़वा, जितेन्द्र सिंह कनोडिया, हिंदूसिंह चौहटन, लजपतसिह फतेहगढ़, प्रभुसिह धनाऊ, मुकेश तोतड़ा, गजेंद्र सिंह, श्रवण सिंह बिसु,भवानी सिंह, किशोर सिंह रबासर,गौतम सिंह सिणेर एवं कई समाज बंधुओं ने प्रचार प्रसार कर पीले चावल बांटे।