बालोतरा | क्षेत्र में चल रहे पोकरण-फलसूंड पेयजल योजना के कार्यों का गुरुवार को उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी ने जायजा लिया। एसडीएम के साथ नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा, जलदाय विभाग अधिशाषी अभियंता बीएल मीणा, पूर्व सरपंच गोपाराम पालीवाल ने जसोल, खेड़, तिलवाड़ा क्षेत्र में डाली जा रही पाइप लाइन का अवलोकन किया। प्रतिपक्ष नेता चौपड़ा ने बताया कि पोकरण फलसूंड पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही कार्य संपन्न कर लोगों को मीठा पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।