पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, बाइस टीमें भाग लेंगी

कुड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, बाइस टीमें भाग लेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददात | बालोतरा (आंचलिक)

ग्राम पंचायत कुड़ी के राजस्व गांव पटाऊ में गुरुवार को युवा मित्र मंडल पटाऊ की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह ऊमरलाई के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बजरंग पालीवाल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान हरिसिंह ऊमरलाई ने बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम अध्यक्ष बजरंग पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्राप्त होता है तथा खेलों से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जिस देश में खेलों के मैदान अधिक होंगे वहां अस्पतालों की संख्या कम होगी। इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमें भाग लेगी तथा प्रत्येक मैच 12-12 ओवर के होंगे। उद्घाटन मैच रामदेव क्लब पटाऊ व मामाजी क्लब घड़सी का बाड़ा के बीच खेला गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रकाश सैन, गुमानसिंह कोटेचा, नेमसिंह राजपुरोहित, मनोहर वैष्णव, अजीतसिंह खारवाल, ग्राम विकास अधिकारी बीरबल विश्नोई, अशोक सिंह राजपुरोहित, सोहन विश्नोई सहित ग्रामीण मौजूद थे। मंच का संचालन सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने किया।

बालोतरा. क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...