पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांडों की चपेट में आने से हर दिन कोई न कोई हो रहा घायल, नगर परिषद बेपरवाह

सांडों की चपेट में आने से हर दिन कोई न कोई हो रहा घायल, नगर परिषद बेपरवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)

शहर का बाजार हो या फिर मुख्य मार्ग। यहां पर झूंड बनाकर विचरण करने वाले मवेशियों के चपेट में आने से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। जगह-जगह आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी के चलते आमजन परेशान है वहीं आवारा पशुओं को कांजी हाऊस या अन्यत्र भेजने में नगर परिषद कोई रूचि नहीं ले रही है। नगर परिषद अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की अरुचि के चलते रोजाना बाजार में आवारा पशुओं की चपेट में आने से कोई न कोई घायल हो रहा है। मुख्य सड़क व बाजार के साथ अब गली-मोहल्ले में भी मवेशियों का जमावड़ा रहता है। व्ययस्तम मार्ग पर सांडों के आपस में भिड़ने से वाहनों को गिराने के साथ ही दुकानों के सामान को काफी नुकसान होता है, वहीं सांडों को भगाने के लिए शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रोजाना ऐसी दिक्कत से परेशान होकर लोगों ने कई बार नगर परिषद अधिकारियों को समस्या के समाधान की मांग की, फिर भी कोई गंभीर नहीं है। जरूरत पड़ने पर नगर परिषद की टीम कुछ समय तक धरपकड़ अभियान चलाती है तथा हाइवे की सड़क पर ही कुछ आवारा पशुओं को छोड़ आती है।

गली-मोहल्ले में सुबह-शाम आवारा सांड विचरण करते है। हर दिन सांडों के आपस में लड़ने से कई वाहन गिरा देते है तो कई दुकानों में सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी धरपकड़ को लेकर नगर परिषद कोई ध्यान नहीं दे रही है।

बालोतरा. मुख्य सड़क पर ही आपस में भिड़ते सांड।

सांडों की चपेट में आए किसी का हाथ-पांव टूटा, किसी की मौत

बाजार व प्रमुख मार्ग पर सांडों के आपस में भिड़ने से काफी नुकसान हो रहा है। वहीं इनकी चपेट में आने से काफी लोगों के हाथ-पांव टूट गए, तो किसी ने अपनी जान गंवा दी। पिछले एक माह में सांड के मारने से महेंद्र पुत्र लूणकरण अग्रवाल के हाथ-पांव में चोंटें आई तथा नाक में फेक्चर हुआ, राजेश पुत्र मोहन का हाथ फेक्चर, बिजली कर्मचारी परागसिंह राजपुरोहित व शारदा देवी को चोटें आई। यहीं नहीं कुछ दिनों पूर्व पदमाराम दर्जी की माता भूरी देवी अपने घर के बाहर बैठी थी, तो आवारा सांडों की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई तथा उसकी मृत्यु हो गई। 13 मई को भगवतीदेवी प|ी जेठाराम माली को बाजार में सांड ने मार दिया, उसके सिर पर भयंकर चोट आई तथा नाक फेक्चर हो गया। ऐसी घटनाएं होना तो आम बात हो गई है। प्रतिदिन सांडों की चपेट में लोग घायल हो रहे हैं लेकिन नगर परिषद को कोई चिंता नहीं है।

मुकेश कुमार, शहरवासी

घरों के बाहर ही झूंड बनाकर सांड बैठे रहते है। आवारा पशुओं की समस्या से तो दुखी हो चुके है। घर के बाहर आवारा पशुओं के विचरण करने से खासकर बच्चों का ध्यान रखना पड़ता है। हर गली मोहल्ले में मवेशियों के चलते आवागमन में परेशानी होती है।

सीमा देवी, शहरवासी

खबरें और भी हैं...