बालोतरा (आंचलिक) | शिव चौराहा स्थित राउमावि भवन की मरम्मत के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से मुख्यमंत्री विद्यादान कोष से 50 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। इससे पहले 33.35 लाख रुपए की स्वीकृति डीएमएफटी योजना के तहत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन को जर्जर घोषित करने के बाद अध्ययनरत 650 छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य राबाउमावि व राउमावि गांधीपुरा में करवाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार जीनगर, व्याख्याता रूपाराम चौधरी, भल्लाराम पटेल, मुकेश कुमार, रूपेंद्र सिंह, निंबाराम चौधरी, मुकनचंद सोनगरा, हिम्मतसिंह राठौड़, सुरेश डांगी, रामकेश मीणा सहित छात्रों ने खुशी जाहिर की।