बालोतरा | कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए बीएस येद्दियुरप्पा ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता राजेशपुरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ नेता येद्दियुरप्पा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष नेनाराम सुंदेशा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत, महामंत्री उमेश सोनी, दशरथ परिहार, रूपाराम प्रजापत, केवलचंद मेघवाल, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मो. यूनुस अशरफी, कांतिलाल घांची सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई व मिठाई खिलाकर बधाई दी।