पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 साल के रिकार्ड तापमान से 50 ही कम, पारा 44.4 डिग्री

23 साल के रिकार्ड तापमान से 50 ही कम, पारा 44.4 डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | जिले में गर्मी कहर बरपा रही है। पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। 23 साल पहले 1995 में 49.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, यानि एक सप्ताह के भीतर तापमान 46 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मई महीने में ये हालात है। जून-जुलाई तो अभी शेष है। इस बार की गर्मी को देखकर लगता है कि संभवत 23 साल पुराना रिकार्ड इस बार की गर्मी तोड़ेगी। मौसम में बदलाव के बीच अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह में तीन डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जहां सप्ताहभर पहले 41 डिग्री के आसपास पारा था, वहीं शनिवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। कुछ दिनों पहले आंधी के चलते तापमान में गिरावट हो रही थी। जैसे ही आंधी का असर थोड़ा कम हुआ तो तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को उमस व गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए।

अस्पताल में बढ़े मरीज : मौसम के बिगड़ते मिजाज ने लोगों को मुसीबत में डाल रखा है। मौसम के कारण लोगों की तबियत बिगड़ रही है। जिससे अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। जिला व निजी अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डाॅक्टर भी लोगों को गर्मी के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दे रहे है। बच्चों को इस मौसम में बीमारियों से बचाने के लिए सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।

बिजली कटौती से परेशानी :अधिक लोड होने के कारण बिजली की भी आंख मिचौली जारी है। जगह-जगह लो वोल्टेज की शिकायत मिल रही है। लो वोल्टेज से कूलर व पंखे भी धीमी गति से चल रहे हैं। शहर में बिजली की कटौती व लो वोल्टेज से लोग खासे परेशान हैं। इन दिनों जहां गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, वहीं डिस्कॉम की ओर से भी हर रोज लिया जा रहा शटडाउन आग में घी डालने वाला काम कर रहा है।

खबरें और भी हैं...