समदड़ी क्षेत्र के अडियारी भाकरी जाने वाले मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास शनिवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क से गुजरने वाले लोगों ने शव को देखा तथा समदड़ी पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु जांगिड़, समदड़ी थानाधिकारी चंद्रसिंह भाटी मय जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा शव की शिनाख्त मांगीलाल पुत्र हिमताराम सरगरा उम्र 50 वर्ष निवासी देवलयाली के रूप में हुई। शव को समदड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया गया। जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले तथा शव रेलवे फाटक से करीबन 30 फीट की दूरी पर ही था। थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि मृतक मांगीलाल के चाचा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मांगीलाल शुक्रवार दोपहर से घर से निकला था, लेकिन वापस घर पर नहीं लौटा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों काे सुपुर्द किया तथा जांच प्रारंभ की।