भास्कर संवाददाता| बालोतरा (आंचलिक)
महावीर इंटरनेशनल की ओर से महावीर सेवा सदन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वाॅक रेस धावक हवलदार जितेंद्रसिंह राठौड़ व कर्मश्री अवार्डी ओम बांठिया का सम्मान किया गया। जोन चेयरमेन डॉ.जी.सी. वडेरा ने कहा कि आज आम नागरिक का विश्वास सेना एवं न्यायालय पर है। सेना में कार्यरत हवलदार जितेंद्र सिंह राठौड़ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत में प्रथम एवं चीन में 29 वीं रेंक प्राप्त करने पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
पूर्व जोन चेयरमेन पारसमल भंडारी ने स्वस्थ जीवन के लिए वाॅकिग (पैदल चलना) को आवश्यक बताया एवं धावक राठौड़ से प्रेरणा लेने की बात कही। हवलदार जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राष्ट्र सेवा एवं सेना के अंतर्गत ही वाॅक रेस में भी आगे बढ़ते रहने का लक्ष्य रहेगा। अभी 4 घंटे 13 सैकेंड में 50 किमी दूरी तय की है। धावक के पिता कैप्टन रेवतसिंह ने भी अपने सेना कार्यकाल एवं वाॅक रेस में कीर्तिमान की बात कही। कर्मश्री अवार्ड से सम्मानित जोन समन्वयक ओम बांठिया ने कहा कि जांबाज राठौड़ के सम्मान से हम सभी गौरवांवित हुए है तथा मुझे जो सम्मान मिला है वो सेवा का सम्मान है। अध्यक्ष पवन नाहटा ने स्वागत भाषण एवं सचिव दलपत जैन ने आभार ज्ञापित किया। समारोह में कनाना ठा. देवेंद्रकरण, िशक्षाविद सालगराम परिहार गणेशाराम, मानाराम परिहार, एडवोकेट चन्द्रप्रकाश गुप्ता, नगराज चौपड़ा, मो.युसूफ भातगर, जवेरीलाल मेहता, भंवरलाल चौपड़ा, सुरेश गोठी, गौतम तातेड़, अशोक चौपड़ा, महावीर छाजेड़, गौतम जैन, सुरेश श्रीश्रीमाल, धर्मेश चौपड़ा, उमाराम पटेल सहित सदस्य मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय वाॅक रेस धावक हवलदार जितेंद्रसिंह राठौड़ व कर्मश्री अवार्डी ओम बांठिया का सम्मान
बालोतरा. महावीर सेवा सदन में वॉक रेस धावक का बहुमान करते सदस्य।