पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलयुग में सिर्फ भगवान का नाम जपने से ही भक्तों का उद्धार: दवे

कलयुग में सिर्फ भगवान का नाम जपने से ही भक्तों का उद्धार: दवे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. संगीतमय कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु।

बालोतरा (आंचलिक) | कनाना के श्रीमाली समाज बगेची में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। शनिवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथावाचक शरद दवे ने कहा कि कलयुग में केवल भगवान का नाम ही आधार है जिसको स्मरण करने से मनुष्य भव सागर से पार उतर सकता है। उन्होंने राजा परीक्षित व सुखदेव मुनि का आख्यान सुनाया। इससे पूर्व कथा के शुभारंभ पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जयगोपाल दवे ने बताया कि मंगल परिवार कनाना की ओर से आयोजित भागवत कथा में वृतांत सुनने के लिए काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के बाद लाभार्थी परिवार ने प्रसादी का लाभ उठाया। संगीतमय कथा में पंडित लक्ष्मण दत्त, ब्रजमोहन शर्मा, बाबूलाल दवे, दाऊलाल दवे, कैलाश चंद्र दवे, तेजप्रकाश वैष्णव, हेमंत कुमार व्यास, पृथ्वीराज दवे, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, त्रिवेणी शंकर दवे, मधु शर्मा, मंगला शमा्र, सुशीला दवे, शांति दवे सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...