भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बने येद्दियुरप्पा के शनिवार को इस्तीफा देने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर पटाखे छोड़े। ब्लाॅक महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि भाजपा नेताओं के व हथकंडों को कर्नाटक के विधायकों ने नकार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अथक प्रयास सफल हुए और लोकतंत्र की जीत हुई। भाजपा की पोल खुल गई है। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने खुशियां मनाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें कर्नाटक से शिक्षा लेकर भाजपा नेताओं की राजनीतिक चालों से सावधान रहना होगा। कर्नाटक में तो हम ने भाजपा को हरा दिया है। अब राजस्थान की बारी है। येद्दियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेसजनों ने घंटाघर के पास व हनुमंत सराय के पास पटाखे छोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां प्रकट की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष नरेश जैन, पार्षद नरसिंग राम प्रजापत, धनराज घांची, रामेश्वर प्रजापत, प्रधान ओमप्रकाश भील, भरत गहलोत, एजाज अली, सलीम खिलेरी, ओमप्रकाश बांठिया, जुगराज वडेरा, जैसलसिंह खारवाल, राधेश्याम माली, ताजाराम भील, वकील रतनलाल चौधरी, महबूब खान सिंधी, रामकिशोर सोनी, राजेंद्र सोनी, विकास कोठारी, कुंपाराम पंवार, प्रेम पंवार, पंकज, मोहनलाल गहलोत, चम्पालाल माजीवाला, शकूर खान थोब, पुखराज गहलोत अशोक प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
थोब. निकटवर्ती बागावास गांव में शनिवार को मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने से कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर मुंह मीठा किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच तेजकरण बागावास, जिला परिषद सदस्य प्रेम करण, बागावास सरपंच देवाराम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमजान खान, आईडब्ल्यूएमपी अध्यक्ष हासम खान, भंवरलाल माली, पदमा राम प्रजापत सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
मायलावास. कर्नाटक मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई। पंचायत समिति सदस्य भगवाना राम माली ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सच्चाई की जीत हुई है। भाजपा को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया। कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र महासचिव पहाड़सिंह कुंडल ने खुशी जताते हुए बताया कि आखिरकार कर्नाटक में जेडीएस व कांग्रेस की गठबंधन से सरकार बनने जा रही है। भाजपा की कोशिश हर मुकाम पर नाकाम रही है। इस अवसर पर उपसरपंच छगनलाल मेघवाल, भिखी देवी माली, शंकरसिंह राजपुरोहित सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
बालोतरा. एक-दुसरे का मुंह मीठा करवाते कार्यकर्ता।
बालोतरा. रेलवे स्टेशन के सामने पटाखे छोड़कर खुशियां मनाते कांग्रेसजन।