पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर अध्यक्ष पंचारिया का स्वागत

नगर अध्यक्ष पंचारिया का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | विप्र फाउंडेशन की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत समारोह व शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को डाक बंगले में हुआ। जिला मंत्री श्याम सिंह सोढ़ा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। संगठन के प्रति वफादारी से काम करने की सीख दी। नवीन नगर अध्यक्ष महेश पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में कार्य करे। वहीं रमेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में संगठन के द्वारा क्रिकेट प्रीमियर लीग और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महामंत्री श्याम सिंह सोढा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, गणपत बाठिंया, भागीरथ पंचारिया, गोपाल पारीख, सुरेश तिवारी, मोहन जोशी, धीरज सुंदेशा, ओमसिंह राजगुरु, निखिल अवस्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...