बालोतरा (आंचलिक) | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष परवीर भटनागर व पूर्णकालिक सचिव आरती माहेश्वरी के निर्देशन में शनिवार को समदड़ी, समदड़ी स्टेशन, सिलोर, देवलियारी, जेठंतरी में मोबाइल वाहन के माध्यम से कानूनी जानकारी दी गई। रिटेनर अधिवक्ता अनिल यादव, पैनल अधिवक्ता खीमाराम आकबल ने बाल विवाह रोकथाम, तंबाकू निषेध अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे कानूनी जानकारी दी एवं लोगों में इन योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया। मोबाइल वाहन के साथ कार्मिक महेंद्र कुमार, मदनपुरी गोस्वामी मौजूद थे।