बालोतरा (आंचलिक) | राजपुरोहित युवा क्रांति के बैनर तले बालोतरा में होने वाले सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर खेतेश्वर भवन में बैठक आयोजित हुई। रमेश राजपुरोहित सांचौर ने बताया कि सम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा व विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अभयसिंह जसोल ने बताया कि समाज में एकजुटता आज की जरूरत है। गणेशसिंह ने बताया कि युवा समाज के एकजुट होकर विकास में भागीदार बने। बैठक के दौरान सम्मेलन के पोस्टर व पंपलेट्स का विमोचन किया गया। उसके बाद राजपुरोहित युवा क्रांति की टीम ने साथूनी पुरोहितान, मेघावा, कालूड़ी में दौरा कर पीले चावल बांटकर सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कानसिंह पीलवा, जितेंद्रसिंह सबलपुर, मुकेशसिंह, किशोरसिंह, विष्णुसिंह, गोविंदसिंह, भवानीसिंह, नारायणसिंह, केवलसिंह, गजेंद्रसिंह लंगेरा, श्यामसिंह सोढ़ा, ओमसिंह, जितेंद्रसिंह सिया, मूलसिंह, कमलेशसिंह, हितेश राजपुरोहित, नरेंद्र राजपुरोहित, ललित राजपुरोहित, खेतपालसिंह, गणपत सिंह, हरीश राजगुरु, मनीष राजगुरु सहित समाजबंधु मौजूद थे।