पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया

सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | बाल विकास परियाेजना अधिकारी कल्याणपुर कृष्ण कुमार शर्मा ने शनिवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके नजर आए, इस पर सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्मिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। शनिवार को सीडीपीओ कृष्णकुमार शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र नेवरी, तिरसिंगड़ी सोढ़ा, चारलाई कला, सुथारों का वास सरवड़ी, सरवड़ी प्रथम, संतो का वास, धतरवालों की ढाणी का निरीक्षण किया। ये सभी संचालन समय के दौरान बंद पाए गए। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र तिरसिंगड़ी चौहान व चारलाई खुर्द केंद्र पर अनियमितता पाई गई। ऐसे में सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनी के विरूद्ध नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को लिखा।

खबरें और भी हैं...