बालोतरा (आंचलिक) | नगर परिषद में बजट की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने करोड़ों रुपए विकास कार्यो के लिए परिषद क्षेत्र में स्वीकृत किए।
प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा ने बताया कि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के अथक प्रयासों स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बालोतरा शहर में तीसरी फाटक से माजीसा मंदिर तक सीसी रोड के लिए 1.80 करोड़ की राशि स्वीकृत की। जिसकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है तथा जल्द कार्य शुरू होगा। इसी प्रकार समदड़ी रोड के लिए 1.85 करोड़ रुपए, वार्ड संख्या 35 में अंबेडकर भवन के लिए 50 लाख, 22 में सार्वजनिक शौचालय के लिए 50 लाख, सार्वजनिक श्मशान घाट विकास के लिए 50 लाख स्वीकृत किए।