पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसून के पहले ही बालोतरा शहर की कई बस्तियों में सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम फेल

मानसून के पहले ही बालोतरा शहर की कई बस्तियों में सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की कई बस्तियों में सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम फेल हो रहा है। इससे दूषित पानी ओवरफ्लो होकर घरों के आगे बह रहा है। वार्ड सं. 31 की कई गलियों में सीवरेज के अवरूद्ध होने से प्रोपर्टी कनेक्शन से ओवरफ्लो होकर सड़क पर दूषित पानी का बहाव हो रहा है। इसके साथ ही गत कई दिनों से गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था से लोगों को दुर्गंध भरे माहौल में रहना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि सीवरेज के प्रथम चरण के तहत रेलवे लाइन से इस तरफ बसी आबादी में लाइन बिछाई गई है। समदड़ी रोड, गांधीपुरा, हनवंत सराय, छतरियों का मोर्चा व तृतीय रेलवे फाटक तक प्रथम चरण में बिछाई गई सीवरेज लाइन कई बार अवरूद्ध हो जाती है। समुचित सफाई व्यवस्था के अभाव में घरों से जोड़े गए प्रोपर्टी कनेक्शन से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। ऐसे में दुर्गंध भरे माहौल में रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

समुचित सफाई व्यवस्था के अभाव में कई जगहों से अवरूद्ध सीवरेज लाइन

बालोतरा . समदड़ी रोड के वार्ड सं. 31 स्थित एक गली के बाहर गड्‌डे में एकत्रित हो रहा दूषित पानी।

सीवरेज लाइन अटी होने से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इससे दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। रहवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - तनसिंह जुगतावत, मोहल्लावासी

लापरवाही की पीड़ा भुगत रहे शहरवासी

प्रथम चरण के तहत शहर के आधे आबादी क्षेत्र में बिछाई गई सीवरेज के दौरान संबंधित ठेकेदार के बरती गई लापरवाही का दंश शहरवासी भुगत रहे है। सही लेवलिंग नहीं होने से आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो होने से दूषित पानी के घरों के अागे व सड़क पर पसरने से लोगांे को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं छतरियों का मोर्चा बायपास मार्ग सहित कई गली-मौहल्लों में दो साल पहले सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर पसर रहा है। वहीं समदड़ी रोड पर कई गलियों में बनी नालियों से दूषित पानी खड्डों में एकत्रित हो रहा है। इससे उठती दुर्गंध व मच्छरों के पनपने से रहवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। - ओमप्रकाश गोदारा, रहवासी जाट कॉलोनी

वार्ड 31 में सीवरेज सिस्टम फेल

समदड़ी रोड स्थित वार्ड सं. 31 के जाट कॉलोनी की कई गलियों में सीवरेज आेवरफ्लो होने से मौहल्लेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इसे लेकर नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवाई जा रही है।

नालियाें की महिनों तक नहीं होती सफाई

समदड़ी रोड इलाके में सीवरेज लाइन बिछाने के बाद अधिकांश घरों के प्रोपर्टी कनेक्शन हो गए है, लेकिन कई परिवार ऐसे है, जो प्रोपर्टी कनेक्शन से नहीं जुड़े है। वहीं प्रोपर्टी कनेक्शन के बाद इन बस्तियों में नालियों की समुचित सफाई नहीं हो रही है। इस पर गंदगी से अटी नालियां व खुले में दूषित पानी बहने से हरदम कीचड़ पसरा रहता है। वहीं मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों का डर सता रहा है। राघवदास आश्रम, पानी की टंकी के समीप कई गली-मौहल्लों में बनी नालियों से दूषित पानी समदड़ी रोड के किनारे गड्ढों में एकत्रित हो रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर नगर परिषद को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...