बालोतरा (आंचलिक) | ग्रीष्मावकाश के चलते शहर में जगह-जगह समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर बच्चे भाग ले रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी ताल डांस स्टूडियो की ओर से कैंप रखा गया। प्रवीण सैन ने बताया कि खेल गतिविधियों को लेकर बच्चों में अपार उत्साह नजर आ रहा है। कैंप में सारी एक्टिविटीज हो रही है इसमें डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा, सेल्फ डिफेंस, स्केटिंग, एक्टिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, ड्राइंग का आयोजन रखा गया। साथ ही पुल पार्टी व हॉर्स राइडिंग में भी हर कोई भाग लेने के लिए उतारू है। कैंप का समापन 10 जून का होगा। इसमें मुख्य जज मुंबई के बॉलीवुड एक्टर सुशांत पुजारी होंगे।