पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना में आवेदन एवं पंजीकरण की तिथि 15 से बढ़ाकर 15 जून की

स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना में आवेदन एवं पंजीकरण की तिथि 15 से बढ़ाकर 15 जून की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)

केंद्रीय सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना में आवेदन एवं पंजीकरण की तिथि 15 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। एम.बी.आर. राजकीय महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय के लगभग 20 से 25 छात्र इस योजना में अपना पंजीकरण करवाने के उत्सुक थे, परंतु वेबसाइट व इंटरनेट की समस्या के कारण लगातार प्रयासों के बावजूद वे पंजीकरण नहीं करवा पाए।

इस संबंध में महाविद्यालय के नोडल ऑॅफिसर डाॅ. अरूणकुमार जैन को मानव संसाधन मंत्रालय से संपर्क कर समस्या से अवगत करवाने का निर्देश दिया गया। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा डाॅ.जैन को सूचित किया कि वेबसाइट्स से संबंधित समस्या का समाधान कर लिया गया है एवं विद्यार्थियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। प्राचार्य डाॅ. चौधरी ने सभी छात्रों को एसएमएस भेजकर इस योजना से अवगत करवाया एवं अधिक से अधिक छात्रों को इससे जुड़ने का आह्वान किया। विद्यार्थी पंजीकरण स्वयं के स्तर पर अथवा महाविद्यालय कम्प्यूटर सैल में उपस्थित होकर करवा सकते है।

ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थी जिन ग्रामीण क्षेत्रों से आते है उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम करवाकर विश्वविद्यालय स्तर, राज्य स्तर पर अथवा केंद्रीय स्तर पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय सूचना पट्ट पर लगा दी गई है। किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए नोडल अधिकारी डाॅ. अरूण कुमार जैन अथवा एनएसएस प्रभारी डाॅ. अनिल कुमार परिहार से संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...